बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जबसे भारत आई है ,तबसे काफी सुर्खियाँ बटोर रही है। कुछ दिनों पहले ममता का महाकुंभ 2025 में देखा गया, जहां पर उन्हें किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद की उपाधि दी गई। हालांकि, अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को हाल ही में धार्मिक संगठन की महामंडलेश्वर की उपाधी से हटा दिया गया था। इस पद से हटाए जाने के बाद ममता ने आरोप लगाए हैं कि उनके साथ वित्तीय अनियमितताएं की गईं।
पैसों का लेन-देन:
ममता कुलकर्णी ने दावा किया कि उनसे 10 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि इस राशि से भी अधिक पैसे लिए गए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह पैसा किसके द्वारा लिया गया और किस उद्देश्य के लिए। इस दौरान ममता कुलकर्णी ने दावा किया है की उनसे आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने दो लाख रुपए की मांग की गई थी। और उन्होंने ये दो लाख रुपए उनकी तरफ से महामंडलेश्वर जय अंबा ने लक्ष्मीनरायण त्रिपाठी को दिए थे।