राहुल गांधी की शादी में मेकअप यहीं पर कराना मैडम ! बोली पार्लर मालिक रोड शो के दौरान प्रियंका पार्लर में…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को अलीगढ़ के रेलवे रोड बाजार में रोड शो के दौरान व्यापारियों व महिला कारोबारियों से खुलकर बातचीत की। कारोबार के साथ परिवारिक हाल चाल भी महिला कारोबारियों से पूछा। साहिबा ब्यूटी पार्लर पर पहुंची प्रियंका ने करीब 10 मिनट तक संचालिका व स्टाफ से बातचीत की। संचालिका ने प्रियंका गांधी को मेकअप कराने के लिए कहा। प्रियंका ने कहा कि कभी ब्यूटी पार्लर नहीं गई। इस पर पार्लर में काम करने वाला स्टाफ चौंक गया।

ब्यूटी पार्लर संचालिका दीपाली अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी क शादी हो तो मेकअप कराने अलीगढ़ आइएगा। इस पर प्रियंका गांधी ने हंसकर जवाब दिया जरूर आएंगे। पार्लर के स्टाफ व कब से संचालन कर रहीं और कारोबार कैसे चल रहा है इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ली। कारोना काल में कारोबार कैसे थे सरकार से कोई मदद मिली कि नहीं इसके बारे में भी दुकानदारों से पूछा। रोड शो के दौरान अचानक प्रियंका गांधी वाहन से उतर किसी भी दुकान में बातचीत के लिए उतर जाती थीं। भीड़ के बीच सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

महिला कारोबारी बोलीं प्रियंका ने परिवार का हाल भी पूछा
रेलवे रोड पर आधुनिक परिधान की संचालिका मीनू गोयल ने बताया कि प्रियंका गांधी उनके प्रतिष्ठान पर करीब पांच से सात मिनट रहीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ कारोबार के बारे में पूछा। कहा कि कोरोना काल के बाद कारोबार कैसे चल रहा है। सरकार से कोरोना काल में कोई मदद मिली थी कि नहीं। महिलाओं को ब्रेसलेट पहनाया और घोषणा पत्र सौंपा। रोड शो में प्रियंका गांधी कांग्रेस का घोषणा पत्र व ब्रेसलेट दे रही थीं।

Share
Now