गाजियाबाद में बड़ा हादसा। इंडस्ट्रियल एरिया के पास गिरा मकान कहीं मजदूरों की दबे होने के आशंका…..

आपको बता दें गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के रुपनगर इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक मकान गिरने की सूचना है।

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के रुपनगर इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक मकान गिरने की सूचना मिली है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गयी है।

मौके पर बचाव दल भी पहुंच चुका है, बचाव कार्य जारी है। मलबे से एक शव को निकाला गया है और छह अन्य लोगों को बचाया लिया गया है।

जानकारी में पता चला है कि रूपनगर कॉलोनी स्थित एक डेढ़ मंजिला मकान अचानक से गिर गया। बताया गया की मकान में कई लोग मौजूद थे।

आसपास के लोगों का कहना है कि मकान के अंदर आतिशबाजी और पटाखे बनाने का काम चल रहा था। धमाका होने के कारण ही मकान गिरा है। लोगों को निकालने का कार्य जारी है। पुलिस और दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच चूका है।

Share
Now