Home / News / UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा: ट्रक-ट्रॉली भिड़ंत में मातम, 8 की मौत, 40 घायल…

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा: ट्रक-ट्रॉली भिड़ंत में मातम, 8 की मौत, 40 घायल…

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर यह भीषण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में बैठे कई लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक सामने से आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया।

हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों को मुआवजे और घायलों को बेहतर इलाज दिलाने का आश्वासन प्रशासन ने दिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now