Home / Trending / कई रूपों में मैया करेली आने वाली है. 108 मैया महाकाली स्थापना महोत्सव – गायक रूद्रांश गोस्वामी का भजन हुआ लांच.

कई रूपों में मैया करेली आने वाली है. 108 मैया महाकाली स्थापना महोत्सव – गायक रूद्रांश गोस्वामी का भजन हुआ लांच.

रिपोर्ट – समीरज जैन

करेली..नगर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है वरन् जरूरत है उनको मंच प्रदान करने की। आगामी नवरात्र पर्व पर नगर में बड़ा आयोजन 108 महाकाली मूर्ति की स्थापना का हो रहा है। साथ ही रूद्रांश गोस्वामी जो प्रतिभा संपन्न बेटा है उसने माता की महिमा का बखान अपने गीत में किया है। वह निरंतर प्रगति करे माँ आशीर्वाद बनाये रखे यही शुभकामनाएं है। उपरोक्त उद्गार पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने नव शक्ति मंदिर परिसर इमलिया तिराहे गणेश वार्ड मे भजन कैसेट लांचिंग अवसर पर अतिथि बतौर कहे। सर्व ब्राह्मण महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती भारती पालीवाल ने गायक रूद्रांश को अपने गीत प्रस्तुति के साथ अनुपम प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मधुसूदन पालीवाल ने मंदिर निर्माण की जानकारियों के साथ करेली को धार्मिक आयोजन की नगरी निरूपित किया। पार्षद संगीता शैलजा शर्मा ने भी अपना आशीष बेटे को दिया। मंच पर वरिष्ठ साहित्यकार दादा बाबूलाल दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र स्वामी भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम माँ भगवती, महावीर हनुमान का पूजन वंदन किया गया। तदुपरांत फूलमाला तिलकाभिनंदन से अतिथि स्वागत मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश पालीवाल, सचिव विनोद पाठक, कोषाध्यक्ष अवधनारायण गुप्ता, प्रहलाद पाठक, संतोष गोस्वामी आदि ने किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रिमोट कंट्रोल के जरिये बटन दबाकर अतिथियों ने भजन को लांच किया। तत्पश्चात भजन गायक रूद्रांश पुरी गोस्वामी को माँ की चुनरी उढ़ाकर अतिथि जनों ने सम्मानित किया। भजन मे विशेष सहयोग देने वालो मे भजन रूपरेखा डायरेक्टर अनुज ममार, भजन लेखक संतोष पुरी गोस्वामी, संगीतकार हेमंत पटैल, मनोज बाथरे, देवेन्द्र पटैल, साऊंड रिकार्डिंग विशाल सरोहा, एडिटिंग जितेंद्र ममार, प्रिंस पटैल, ड्रोन विशेषज्ञ भूपेन्द्र पुरी, सहयोगी बिटिया अंबिका, रिद्धिमा, परिधि व रिया का सम्मान माँ के दुपट्टे से किया गया।

मौके पर प्रेस परिषद करेली के अध्यक्ष अनुज ममार ने रूद्रांश व टीम को अनेकानेक शुभ भावनाएँ देते हुए निरंतर आगे बढ़ने की कामना की। साथ ही परिषद द्वारा आगामी समय में आयोजित होने वाले प्राकृतिक चिकित्सा शिविर की भी जानकारी दी। अतिथि श्रीमती भारती पालीवाल ने रूद्रांश व टीम को प्रोत्साहन स्वरूप राशि 5100/- रूपये प्रदान किये। इस अवसर पर नगर के संगीत क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ गायक बसंत दुबे, देवेन्द्र पुरी गोस्वामी, आशीष दुबे का भी मैया दुपट्टा से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कविहृदय अमित जैन पत्रकार ने करते हुए माहौल को धर्ममय बनाये रखा । ज्ञातव्य है कि इस वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के डाँ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, शिव शक्ति चौक पर 108 माता महाकाली की भव्यातिभव्य प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही हैं जो संपूर्ण नरसिंहपुर जिले का ऐतिहासिक आयोजन है। जिसकी तैयारियां भी प्रारंभ हो चुकी हैं। इस अवसर पर वार्ड के पूर्व पार्षद संजय सिंह सरोहा, जगदीश ठाकुर, हीरालाल सोनी, सुंदरलाल सोनी, अजय विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, यश राजपूत सहित नगरवासियों मातृशक्ति की उपस्थिति रही। आगामी नवरात्र पर्व पर दो भजन और लांचिंग की तैयारी भी उक्त टीम द्वारा की जा रही हैं। अंत में आभार व्यक्त मंदिर समिति के प्रहलाद पाठक ने जताया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now