दिल्ली में कलयुग की महाभारत: जुआ हारने पर पत्नी को रखा गिरवी!तो भाई बना कृष्ण…….

दिल्ली में पति जुआ हारने के बाद विवाहिता को गिरवी रखकर आ गया। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विवाहिता को दो बेटियां हैं। विवाहिता का पति जुआ खेलता है। इसके लिए 15 लाख रुपये की मांग करता है। इस बीच आरोपी पति दिल्ली में जुआ हारने के बाद विवाहिता को गिरवी रख आया। जानकारी होने पर विवाहिता का भाई उसे वहां से छुड़ाकर लाया।

करीब छह महीने पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया।और देवर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रहती है। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पति समेत 9 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share
Now