प्रेमी युगल को लगा कि नहीं मिल पाएंगे हम, इसलिये चुना ये खुंखार रास्ता, आखिर…

हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में एक बाग में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। सीओ बिलग्राम और फील्ड यूनिट ने मौके पर जाकर जांच की। मौके से दो मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच की बात कही है। परिजनों के बंदिशें लगाने के कारण  खुदकुशी करने की बात सामने आई है।

ग्राम गौरा निवासी किशोर (17) गांव में कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में मजदूरी करने चला गया था। लॉकडाउन के दौरान वह अप्रैल में गांव लौटा था। उसके मकान से लगभग सौ मीटर दूर किशोरी (16) का घर है। वह कक्षा नौ तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहती थी।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह सफाई के बाद कूड़ा डालने के लिए गांव के बाहर की ओर गए ग्रामीणों ने बाग में आम के पेड़ से दोनों के शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटकते देखे तो हड़कंप मच गया। जानकारी पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा, थानाध्यक्ष माधौगंज धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मौके से मिले दोनों फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक किशोर और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग दो माह से चल रहा था। लॉकडाउन में जब किशोर दिल्ली से लौटकर आया तब पड़ोसी और एक ही बिरादरी के होने के नाते दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा। सोमवार को दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर किशोरी के परिजनों ने किशोर को उलाहना भी दिया था। किशोरी पर भी बंदिश लगा दी गई थी। इसके बाद ही दोनों ने खुदकुशी का फैसला किया। दोनों अपनी मां का दुपट्टा लेकर आए थे। दोनों दुपट्टों को जोड़कर फंदे बनाए और फांसी लगा ली।

किशोर की मां के मुताबिक सोमवार रात लगभग ढाई बजे किसी का फोन बेटे के पास आया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। उधर दूसरी ओर किशोरी की मां का कहना है कि बेटी रात लगभग दो बजे घर से कहीं चली गई थी। रात में उसे तलाशा गया लेकिन कुछ पता नहंीं चला। सुबह शव मिलने की जानकारी हुई

Share
Now