Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

लव जिहाद:धर्म छिपाकर लड़की से शादी 9 साल बाद खुला राज! पत्नी बोली नही पता….

देश में लगातार हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। अब ताजा मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया है। इस मामले में हैरानी की बात ये है कि पीड़ित महिला को शादी के 8 साल बाद पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं है।

आपको बता दें महिला के दो बच्चे भी हैं।इसके बावजूद उसने धर्म परिवर्तन से साफ इंकार कर दिया। ससुराल वालों ने ज्यादा दबाव बनाया तो वो घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी।

जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।आरोपी पति को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया। ये मामला गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके का है।आरोपी पति रिकी उर्फ नावेद दिल्ली के वजीराबाद का रहने वाला है। महिला का नाम अर्चना है। इन दोनों ने साल 2015 में शादी की थी।

आपको बता दें अर्चना के मुताबिक, आरोपी से उसकी मुलाकात शादी के कुछ महीने पहले ही हुई थी। और उसने अपना नाम रिकी बताया था।और दोनों के बीच प्यार हो गया, तो परिजनों की सहमति पर उसने उसके साथ शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली के वजीराबाद में ही साथ रहने लगे।इस बीच पांच साल के अंदर उनके दो बच्चे भी हो गए।

19 नवंबर को वो कुछ लोगों के साथ आया और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, जिसके पीड़िता ने शालीमार गार्डन थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत कर दी।आरोपी के खिलाफ दहेज धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनय के तहत के केस दर्ज किया है।

Share
Now