सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल, आरोपी पति 24 घंटे तक बैठा रहा जानिए नोएडा में कोठी का राज

नोएडा के सेक्टर 30 स्थित D-40 कोठी में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है।

पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। आरोपी ने पूछताछ में चौंकने वाला खुलासा किया है। आरोपी हत्या के बाद कोठी के स्टोर रूम में छिपकर बैठा था। करीब 24 घंटे तक वहीं छिपा रहा।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला।

उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी। वॉशरूम में वकील का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

पुलिस ने भी शुरुआती जांच में ज्यादा खून बहने से मौत होने की आशंका जताई थी। वहीं, परिजनों ने भी रेणु के पति पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस जांच में पता चला है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर नहीं था।

आशंका है, वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकालकर ले गया। पुलिस अब कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज देख रही है।


वही पुलिस को पड़ोसियों से पता चला कि पति-पत्नी में मनमुटाव रहता था। कई बार झगड़े हुए हैं। अमेरिका से आने पर बेटा पिता से बात नहीं करता था।

पड़ोसियों के मुताबिक, घर में दोनों अलग-अलग रहते थे। घटना के बाद से पति का भी कुछ पता नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना परिवार के लोगों और उनके बेटे को दी गई है। बेटा यूएसए से नोएडा आने की तैयारी में है।

महिला कैंसर से पीड़ित थीं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ महीने से वह इस बीमारी से उबर रही थीं।

Share
Now