Home / News / कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 5 व 6 सितंबर को रहेंगी कोरबा जिला के प्रवास पर

कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 5 व 6 सितंबर को रहेंगी कोरबा जिला के प्रवास पर

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

  • कार्यकर्ता व जनता से करेंगी भेंट-मुलाकात
  • स्थानीय कार्यक्रम में होंगी शामिल
    कोरबा//कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 5 व 6 सितंबर को कोरबा जिला के प्रवास पर रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 5 सितंबर शुक्रवार को कटघोरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी व जय देवा गणेश उत्सव समिति कटघोरा द्वारा विराजी गणेश प्रतिमा “कटघोरा के राजा” का दर्शन व उनके पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
    इसके पश्चात सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत शाम लगभग 6 बजे कोरबा पहुचेंगी। यहां वे कार्यकर्ता व जनता से भेंट-मुलाकात करेंगी। साँसद श्रीमती महंत 6 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे कार्यकर्ताओ व जनता से भेंट-मुलाकात करेंगी व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।
Tagged:
[post-views]
Share
Now