एनडीए बनाम इंडिया उपचुनाव में कौन किस पर भारी जानिए उत्तराखंड से लेकर त्रिपुरा तक चुनावी समीकरण….

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर, बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की यशोदा देवी से 1,341 मतों से आगे हैं।

 उन्होंने बताया कि मतगणना के दो चरणों के बाद झामुमो उम्मीदवार को 7,314 मत प्राप्त हुए हैं जबकि आजसू की उम्मीदवार को 5,973 वोट मिले हैं।

झामुमो, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ इंडिया का हिस्सा है।

बात करे उत्तरप्रदेश घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी काफी आगे निकल गई है।

छठे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से सपा के सुधाकर सिंह भारी मतों से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 14228 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वही पश्चिम बंगाल धूपगुड़ी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तापसी राय करीब 1600 वोटों से आगे हैं। 2016 में इस सीट पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी।

2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यह सीट टीएमसी से छीन ली। इस बार इस सीट पर सीपीएम ने उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। 

आपको बता दें उत्तराखंड के बागेश्वर, उत्तर प्रदेश के घोसी, केरल के पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी, झारखंड के डुमरी और त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर की विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है।

Share
Now