Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म लिए गए कई बड़े फैसले जानिए…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के साथ ही कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी है। मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 29 प्रस्ताव आए थे जिसमें से मंत्रिमंडल ने — प्रस्तावो पर मुहर लगा दी है।

कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर…….

आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 6500 रुपये दिए जाएंगे। जिसमें पूर्व जो राशि दी जाती थी। उसमें 1000 मानदेय और 500 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओ को भाड़े का पैसा भी दिया जाएगा।

सोमेश्वर अस्पताल के उच्चीकरण पर मंत्रिमंडल ने दी सहमति, 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड किया गया।

विधायक निधि से कटने वाली प्रशासनिक मद में 2 फीसदी धनराशि को घटाकर किया गया 1 फीसदी।

उपनल कर्मचारियों के वेतन में की गई बढ़ोतरी। 10 साल से कम समय से काम कर रहे उपनल कर्मचारियों के वेतन में 2000 की बढ़ोतरी साथ ही 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे उपनल कर्मचारियों के वेतन से 3000 की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि हर साल उपनल कर्मचारियों के वेतन में थोड़ी-बहुत वृद्धि की जाती रहे।

Share
Now