Home / News / राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में किर्तीराज सिंह झाला ने जीते दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में किर्तीराज सिंह झाला ने जीते दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल

चौमहला क्षेत्र के ग्राम मकोड़िया के प्रतिभावान शूटर ने बढ़ाया जिले और प्रदेश का मान
​चौमहला। क्षेत्र के ग्राम मकोड़िया निवासी किर्तीराज सिंह झाला ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है।
​प्रतियोगिता के दौरान किर्तीराज सिंह ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में भाग लिया। उन्होंने अपने सटीक निशानेबाजी कौशल का परिचय देते हुए दो श्रेणियों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) और एक श्रेणी में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर क्षेत्र, जिले व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
​किर्तीराज सिंह, सुरेंद्र सिंह झाला के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है तथा क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
​छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके दादाजी गजराज सिंह झाला ने बताया कि किर्तीराज खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेहद होनहार है। उसकी कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति लगन के चलते ही उसने यह मुकाम हासिल किया है। परिजनों ने विश्वास जताया कि वह आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now