यूपी बरेली में कांवड़ियों पर गंदा पानी फेंकने और डीजे बजाने से रोक देने को लेेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि लखौरा से कछला जा रहे कांवड़ियों को परगवां गांव में महिला प्रधान शकीना के ससुर और उसके समर्थकों ने रोक दिया। तेज आवाज में डीजे बजाने से मना किया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने कांवड़ियों को पीट दिया। महिलाओं ने छतों से कांवड़ियों पर पथराव कर गंदा पानी भी फेंका। इसके बाद वहां बवाल हो गया।

ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, हाईवे जाम
शाहजहांपुर के बंथरा में शुक्रवार रात कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसी भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस कारण तीन कांवड़िया घायल हो गए। नाराज साथियों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। चालक खेतों में भाग गया। इसके बाद कांवड़ियों ने शाहजहांपुर-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया।
गांव में तनाव को देखते हुये पुलिस तैनात
परगवां गांव में तनाव को देखते हुये वहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ प्रथम श्वेता यादव ने बताया कि कांवड़ियों को सड़क तक सुरक्षित निकाल दिया है। सोमवार को वह जलाभिषेक कर गांव में लौटेंगे। उस वक्त पुलिस के कड़े पहरे में उन्हें लखौरा गांव तक पहुंचाया जायेगा।
प्रधान समेत ननद और ससुर गिरफ्तार
प्रधान शकीना उसके ससुर इस्तियाक, ननद शीवा व तीन अन्य ननद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देवर जुबैर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रहीं है। सीओ प्रथम ने बताया कि थाना कैंट में प्रधान समेत करीब 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रधान की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कांवड़िये
कांवड़िये प्रधान शकीना, उसके ससुर इस्त्यिाक की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गये। उन्होंने कहा कि वह जत्था लेकर तभी जायेंगे। जब प्रधान और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी हो जायेगी। एसपी सिटी ने उन्हें आश्वस्त किया। इसके बाद महिला थाना इंस्पेक्टर छवि ने महिला पुलिस टीम के साथ प्रधान शकीना के घर दबिश दी। वहां से प्रधान समेत पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। इसके बाद उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया। तब जाकर कांवड़िये वहां से जत्था लेकर निकले।