Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यूपी और हरियाणा सरकार की राह पर कर्नाटक सरकार, धर्म परिवर्तन करने के खिलाफ बनाएगी कानून..

येदियुरप्पा सरकार में पर्यटन मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ शादी के लिए होने वाले धर्म परिवर्तनों पर प्रतिबंध के लिए कानून लाएगी। यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक चौथा भाजपा शासित राज्य है जिसने इस तरह का कानून लाने की घोषणा की है।

रवि ने कहा, जिहादी अगर राज्य की महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने की साजिश करेेंगे तो सरकार चुप नहीं बैठेगी। मंत्री का यह बयान इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद आया है जिसमें कोर्ट ने सिर्फ शादी के लिए किए गए धर्म परिवर्तन को अवैध ठहराया था।
रवि ने ट्वीट किया, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार एक नया कानून लाएगी जिसमें शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध  होगा। जो भी इस प्रक्रिया में संलिप्त पाया जाएगा उसे सख्त सजा दी जाएगी।

Share
Now