आखिर कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री!बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगी लोकसभा…

कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में होती है। वह ऐसी अदाकारा हैं जिन्हें हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए देखा जाता है। कई बार अपने बेबाक बयानों के चलते वह मुसीबत में भी पड़ जाती हैं। लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि कंगना जल्द ही राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं। हालांकि, बीच में एक्ट्रेस ने खुद इन अटकलों पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विराम लगाते हुए यह बोल दिया था कि फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है।

अब एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है और यह खबर सामने आ रही है कि कंगना लोकसभा चुनाव में लड़ते हुए दिखाई देंगी। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि कंगना के इलेक्शन लड़ने की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके पिता ने दी है।

क्या बोले पिता

एक्ट्रेस के पिता अमरदीप रनौत ने एक पोर्टल को यह जानकारी दी है कि कंगना बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली हैं। यह चुनाव वह किस सीट से लड़ेंगी फिलहाल इस बात का फैसला नहीं किया गया है और यह सब कुछ पार्टी पर डिपेंड करता है। उन्होंने यह भी बताया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कंगना की बैठक हुई है। अब यह जानकारी सामने आने के बाद एक्ट्रेस के चुनाव लड़ने की खबरें तेजी से चल रही है।

Share
Now