Home / News / कालीसिंध थर्मल कॉलोनी चोरी मामला: संयुक्त संघर्ष समिति ने थाने में दिया ज्ञापन

कालीसिंध थर्मल कॉलोनी चोरी मामला: संयुक्त संघर्ष समिति ने थाने में दिया ज्ञापन

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

कालीसिंध थर्मल कॉलोनी में हुई चोरी के संदर्भ में आज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सदर पुलिस थाना झालरापाटन जाकर पुलिस अधिकारीयों से मुलाकात की और ज्ञापन दिया और जो थर्मल कॉलोनी में जो चोरी की संगीन वारदात हुई है उसके लेकर पुलिस अधिकारीयों से उसकी अनुसंधान रिपोर्ट के बारे में चर्चा की। और संयुक्त संघर्ष समिति ने बताया 11 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक भी चोरी की वारदात होने के बाद भी चोर पकड़े नहीं गए हैं ना ही चोरी का माल बरामद हुआ । ओर मांग की कि अनुसंधान के सभी तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए जांच ओर तेज करके चोरों को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाए और पीड़ितों को न्याय दिया जाए।
ज्ञापन देने वालों में लालचंद लाहौर, सुरेश सौंकरिया, रवि दरगन,दीपराज सरजीत सैनी, सुशील गौतम सहित कई संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद थे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now