Home / Politics / महा गठबंधन से अलग हुई JMM अलग लड़ेगी बिहार चुनाव….

महा गठबंधन से अलग हुई JMM अलग लड़ेगी बिहार चुनाव….

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस बार छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। हाल ही में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने आए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्षी गठबंधन को लेकर कई संभावनाओं के संकेत दिए थे। लेकिन सीटों के बंटवारे पर महागठबंधन के भीतर कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया। इस वजह से जेएमएम ने अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, हालांकि सभी की जमानत जब्त हो गई थी। इस बार पार्टी उम्मीद कर रही थी कि राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन बनेगा, जैसा झारखंड में है, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।

साथ ही आपको बता दे की जेएमएम ने जिन छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है, उनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल हैं। ये सभी सीटें दूसरे चरण के चुनाव में आती हैं। शुरुआत में पार्टी ने 16 सीटों की मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 12 किया गया। लेकिन जब महागठबंधन के नेताओं, जिनमें तेजस्वी यादव भी शामिल थे, से कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बनी, तो पार्टी ने अपना रास्ता अलग चुन लिया। शनिवार को पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now