Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

झारखण्ड: बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में पम्पलेट वितरण किया गया….

झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.06.2023 को डालसा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लोगो को पम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एन0आई0 केस डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना, जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थानो के पदाधिकारीगण एवं पीएलवीगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 05.06.2023 को न्यायालय में लंबित 01 वादों में दोनों पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव, सुश्री निंभा रंजना लकड़ा, मध्यस्थ श्री बी० के० पाण्डे, मध्यस्थ श्री आफताब आलम, पैनल अधिवक्ता श्री एम० के० लायक, अधिवक्ता के प्रयास से सुलझाया गया। जिसमें लाल बहादुर शाह बनाम शिव मंगल कुमार के बीच वर्षो से लंबित सी०पी० केस को समाप्त किया गया।
साथ ही झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार राँची द्वारा जारी किया गए वार्षिक कैलेंडर में उल्लिखित कार्यक्रम के अनुपालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment day) के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में वृक्षारोपन किया । विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होने कहा आधुनिक युग में विकास की दौड़ में हम अंधाधुंध पेड़ो की कटाई कर रहे है, जिसे नियंत्रित व वृक्षारोपण की आवश्यकता है। मानव और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है, पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए पेड़ का होना बहुत जरूरी है। अतः इसको एक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए ।
सचिव महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो सुश्री नीभा रंजना लकड़ पर्यावरण हेतु वृक्ष का महत्व एवं ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रकृति संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया। साथ ही जिले के अन्य प्रखंडो में पारा लीगल वोलेनटियर्स ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव सुश्री निंभा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।

Share
Now