Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

झारखंड सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में असफल- आकाश पांडेय…

साहिबगंज:-झारखंड लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव आकाश पांडेय और साहेबगंज लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हाजीपुर पश्चिमी और हाजीपुर पूर्वी का दौरा किया और कई बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात किया।आकाश पांडेय ने बताया कि हाजीपुर पश्चिमी और पूर्वी का दौरा किया और बहुत से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से जब बात हुआ तब उनलोगों ने बताया कि उनलोगों को मात्र एक दिन चूड़ा , चीनी,दाल,सत्तू मिला जिसमे किसी को कुछ मिला किसी को कुछ मिला उसके बाद से उन्हें सरकार के द्वारा कुछ भी नही मिला और नाही तो उनके पशुओं के लिए सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा कोई चारा का व्यस्था भी नहीं किया गया जबकि सरकार व प्रशासन के द्वारा निरंतर बाढ़ पीड़ितों की मदद का दावा किया जा रहा हैं।वही आकाश पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा जो बाढ़ पीड़ितों की मदद का जो दावा किया जा रहा हैं वो धरातल पर बिल्कुल भी सत्य नहीं हैं।विपदा का समय मे जिस प्रकार से झारखंड सरकार के द्वारा जो बाढ़ पीड़ितों की मदद का जो झूठा दावा किया जा रहा हैं वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं और झारखंड लोकजनशक्ति पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती हैं।लोजपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने भी इसकी निंदा किया।मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रघुवंश पासवान,मुनेश पासवान,रविंदर यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
Now