झारखंड:-देवघर जसीडीह टाउन हॉल में भाजपा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ…

साहिबगंज:-झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के संथाल परगना प्रवास कार्यक्रम का प्रथम दिन देवघर जसीडीह टाउन हॉल में भाजपा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहिबगंज से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव,प्रदेश महामंत्री डा० प्रदीप वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा और दुमका के सांसद सुनील सोरेन,देवघर भाजपा जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, विधायक रणधीर सिंह,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रीता चौरसिया,सहित जिला भर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभा को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा किसानों के हित में चलायी गई योजनाओं पर विस्तार से अपनी बात रखें।वही प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त जोश भरते हुए वर्तमान भ्रष्ट लुटेरी हेमंत सरकार के विरुद्ध जमकर हमला बोले।वही कार्यकर्ता सम्मेलन में सारठ,मधुपुर,देवघर विधानसभा के अलग अलग कार्यकर्ताओं से बैठक कर संगठन पर विस्तार से चर्चा हुई।

Share
Now