Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

जयपुर :महिलाओं को लेकर शिक्षा मंत्री का विवादित बयान-बोले महिला आपस में….

बिगड़े मंत्री के बोल को लेकर विपक्षी पार्टी ने जमकर विरोध जताया है। वहीं अब मंत्री के विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जयपुर। महिला सशक्तीकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के​ शिक्षा मंत्री जीएस डोटासरा ने कुछ ऐसा कह डाला जो अब विवाद का कारण बन गया है। बिगड़े मंत्री के बोल को लेकर विपक्षी पार्टी ने जमकर विरोध जताया है। वहीं अब मंत्री के विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंत्री जीएस डोटासरा ने कहा कि महिला कर्मचारी आपस में बहुत लड़ती हैं। ‘सरकार ने महिलाओं के लिए नीति पेश की। उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन महिला कर्मचारियों का आपस में विवाद रहता है’।

मंत्री जी इतने पर ही नहीं रुके। आगे कहा कि जहां महिला कर्मचारी हैं, वहां प्रधानाचार्य या शिक्षक ‘सेरिडोन’ लेते हैं। बता दें कि सेरिडोन सर दर्द की दवाई है। गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री ने महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि यदि वह आपसी विवाद की अपनी इस कमजोरी को दूर कर देती हैं, तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी।

हालांकि अपने बयान में महिलाओं की उपलब्धियों को बताया। वहीं राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों और योजनाओं को लेकर जानकारी दी।

Share
Now