कर्नाटक सरकार का राज्योत्सव पुरस्कार इस साल इसरो प्रमुख एस सोमनाथ समेत 68 लोगों को प्रदान किया जाएगा।
विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सराहनीय सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला यह दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है।
कन्नड़ और संस्कृति मंत्री शिवराज तंगदागी ने इसकी घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि मैसुरु राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक करने की स्वर्ण जयंती के मौके पर ‘कर्नाटक संभ्रम’ उत्सव के मौक पर 68 राज्योत्सव पुरस्कारों के अलावा विभिन्न संगठनों के विजेताओं को दस पुरस्कार देने का फैसला गया है।
बंगलुरु की माइथिक सोसाइटी और शिवमोग्गा में कर्नाटक संघ उन संगठनों में से हैं जिन्हें पुरस्कार मिला है।