Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मंदिर पहुंचे ISRO प्रमुख,कहा हमे अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत ………

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन प्रमुख एस. सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफलता के बाद आज केरल के एक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

बता दें रविवार को इसरो प्रमुख सोमनाथ ने तिरुवनंतपुरम के पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर में पूजा की। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बात की और कहा कि भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है, लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है।

इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास के लिए और निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन यही है कि अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास हो। पूरे देश का विकास हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें जो विजन दिया था, उसे पूरा करने के लिए तैयार हैं।

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि सबकुछ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। चंद्रयान-3, लैंडर, रोवर ठीक हैं। बोर्ड पर सभी पांच उपकरण चालू कर दिए गए हैं और यह अब डाटा दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने आने वाले दिनों में हम सभी प्रयोगों को पूरा करने में सक्षम होंगे। अलग-अलग चरण हैं, जिनके लिए इसका परीक्षण किया जाना है

Share
Now