Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

क्या दिल्ली सरकार की योजनाओं के बीच CM अतिशी की गिरफ्तारी की साजिश? केजरीवाल के गंभीर आरोप….

आपको बता दे की दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाए है की मुख्यमंत्री अतिशी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा की दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा की इन योजनाओं के ऐलान के बाद से कुछ लोग बौखला गए हैं।

बता दे की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर दिल्ली सरकार के दो प्रमुख विभागों ने सवाल उठाए हैं। महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। इसके बाद इन विभागों ने एक विज्ञापन जारी किया, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि ऐसी कोई योजना नहीं है। साथ ही, लोगों से आग्रह किया गया है कि वे रजिस्ट्रेशन करने से बचें और अपनी जानकारी साझा न करें, क्योंकि उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। साथ ही दिल्ली सरकार के महिला और स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना अभी तक अधिसूचित नहीं हुई हैं। यदि ये योजनाएं अधिसूचित होती हैं, तो सरकार खुद पोर्टल शुरू करके पंजीकरण करेगी।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now