Home / Events / ईरान युद्ध इफेक्ट: इस कंपनी ने बढ़ाए 5 रुपए पेट्रोल के दाम डीजल भी हुआ महंगा..

ईरान युद्ध इफेक्ट: इस कंपनी ने बढ़ाए 5 रुपए पेट्रोल के दाम डीजल भी हुआ महंगा..


नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा कर दिया गया है। वहीं, अन्य कंपनियों के पंपों पर अभी पुराने दाम ही लागू हैं, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है।मध्यपूर्वमें जहां लोग पहले से ही गैस की किल्ल्त से जूझ रहे है वही पेट्रोल और डीजल ने महंगाई को बडा झटका दिया है। आगरा में नायरा एनर्जी के पंपों पर नए रेट लागू कर दिए है। इसके तहत पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा कर हो गया है।नायरा एनर्जी देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी जो की आगरा स्थित पर बड़ी मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है।

कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। अच्छी बात ये है कि अभी इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने अपने पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। लेकिन निजी कंपनी के दाम बढ़ने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि ये कंपनियां भी जल्द कीमतें बढ़ा सकती हैं।

आज का रेट

रेट सादा पेट्रोल- 99.62 प्रति लीटर
डीजल रेट- 90.41 प्रति लीटर

पिछला रेट
डीजल का रेट- 87.41 प्रति लीटर
सादा पेट्रोल- 94.62 प्रति लीटर

साथ ही पेट्रोल कंपनीयों ने सप्लाई की सुविधा कम कर दी है।जिससे ज्यादातर कंपनियों ने हमेशा की बिक्री के अनुपात में सप्लाई शुरू कर दी है।पहले पेट्रोल पंप मालिकों की जरूरत और उनके स्टॉक के हिसाब से तेल की सप्लाई होती थी। पंप मालिकों का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। जितनी बिक्री पहले हो रही थी, उतनी ही अब भी हो रही है, लेकिन लोगों में डर के कारण वे ज्यादा तेल खरीद रहे हैं, जिससे थोड़ी दिक्कत हो रही है।पंप मालिकों ने बताया कि देहात क्षेत्रों की पंपों पर सप्लाई कम कर दी गई है, जिसकी वजह से वहां थोड़ी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट – किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now