Home / Updates / अरावली को बचाने के लिए इक़बाल अमरोही ने शुरू की जागरूकता यात्रा कहा……

अरावली को बचाने के लिए इक़बाल अमरोही ने शुरू की जागरूकता यात्रा कहा……

एक्सप्रेस न्यूज़ भारत राजस्थान डेस्क देशभर में अरावली मामले को लेकर देश की जनता में रोष नज़र आ रहा है जहा एक तरफ सरकार अपने लिए हुए फैसले के बचाव में तर्क रखती नज़र आ रही थी वही दूसरी तरफ विपक्ष, समाज सेवी और पर्यावरण के चिंतक इस पूरे मामले में सरकार को खरी खोटी सुना रहे थे।

इसी बीच राजस्थान के जयपुर के मशहूर आमेर किले के सामने जज़्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष इक़बाल अमरोही इस मुद्दे पर लोगो को जागरूक करते हुए नज़र आये इक़बाल ने लोगो से इस मामले पर एकजुट होने की प्राथना की साथ ही ये भी समझाया की अरावली किस तरह उत्तर भारत के लिए एक सेफ्टी बाउंड्री का काम करता है।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लगाए हुए स्टे के बाद लोगो को इस मामले में अब संतोष है लेकिन साथ ही अमरोही ने आगे किसी भी तरह की असंतुष्टि पर एक लम्बी लड़ाई लड़ने की बात कर सरकार को चेतावनी देते हुए भी नज़र आये

[post-views]
Share
Now