पुलिस हिरासत में मौत पर इंस्पेक्टर को 10 साल की कैद भेजे गए जेल! 04 पुलिसकर्मी…..

मथुरा के बहुचर्चित विजय इक्का कांड में 24 वर्ष बाद सोमवार को एडीजे-4 डॉ. पल्लवी की अदालत से फैसला सुनाया गया। विजय इक्का की हिरासत में मौत के प्रकरण में तत्कालीन इंस्पेक्टर नरहोली (अब हाईवे थाना) सुनील कुमार शर्मा को 10 वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा से सुनाई गई है। चार अन्य पुलिसकर्मियों को अदालत ने दोष मुक्त कर दिया है। सजा सुनाने के बाद अदालत ने सुनील कुमार शर्मा को जेल भेज दिया।

एडीजीसी हेमेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में 7 जून 2000 को डकैती की घटना हुई थी। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल ब्रादर जार्ज क्रूजी की हत्या की गई थी। वारदात ने मथुरा में सनसनी मचा दी थी। नरहोली (हाईवे) थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। उस वक्त सुनील कुमार शर्मा इंस्पेक्टर थे। उन्होंने स्कूल के कुक (खाना बनाने वाले) विजय इक्का निवासी नरहोली को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान सुनील कुमार शर्मा निवासी सैदपुर, बहादुर नगर, बुलंदशहर को इस वारदात के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। धर्मवीर को चार्ज दिया गया था। विजय इक्का पुलिस की हिरासत में था। विजय को थाने से सस्पेंड सुनील कुमार शर्मा पुलिस लाइन में ले गया था।

Share
Now