Home / News / करेली प्रेस परिषद द्वारा आमजन के स्वास्थ्य उपचार हेतु अभिनव पहल , करेली में लगेगा 5 दिवसीय प्राकृतिक आरोग्य शिविर

करेली प्रेस परिषद द्वारा आमजन के स्वास्थ्य उपचार हेतु अभिनव पहल , करेली में लगेगा 5 दिवसीय प्राकृतिक आरोग्य शिविर

रिपोर्ट – समीरज जैन

करेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार के स्वास्थ्य आंदोलन के अंतर्गत करेली नगर में 5 दिवसीय प्राकृतिक आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 से 20 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 6 से 9:30 बजे तक संस्कार मैरिज गार्डन, करेली में आयोजित होगा। आयोजको ने बताया कि शिविर में चिकित्सकीय परामर्श, पूर्व एवं पश्चात जांच, प्राकृतिक उपचार और प्राकृतिक आहार की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध रहेगी।शिविर में प्राकृतिक उपचार के माध्यम से मधुमेह, मोटापा, कब्ज, गैस, एसिडिटी, हृदय रोग, रक्तचाप, दमा, जोड़ों का दर्द, अनिद्रा, तनाव, मानसिक रोग सहित अनेक बीमारियों में लाभ पहुंचाया जाएगा।
शिविर की प्रमुख विशेषताएं
चिकित्सकीय परामर्श, शिविर से पूर्व एवं पश्चात, चिकित्सकीय जाँच प्राकृतिक उपचार एवं प्राकृतिक आहार सहित , प्राकृतिक उपचार के माध्यम से सभी साध्य एवं असाध्य बीमारियों का उपचार
बीमारियाँ – मधुमेह (Diabetes), मोटापा (Obesity), कब्ज (Constipation), गैस (Gais), एसिडिटी (Acidity), रक्तचाप (Blood Pressure), हृदय रोग (Heart Disease), दमा (Asthma), जोड़ो का दर्द (Joint Pain), कमर दर्द (Back Ache), गर्दन दर्द (Nack Pain), आंखों में जलन (Eye Itching), त्वचा रोग (Skin disease), सर दर्द (Migraine), अनिद्रा (Insomnia), तनाव (Stress), चिन्ता (Anxiety), मानसिक रोग (Mental Disease) आदि अनेक रोगों में स्थाई लाभ होता है।
बीमारिया शरीर में एक दम उत्पन्न नही होती है शरीर के अंदर लगातार विजातीय पदार्थ ( गंदगी ) जमा होने से होती है घातक बिमारियों का अंत मृत्यु के रूप में होता है । इन सभी बीमारियों से बचने के लिए नियमित शरीर शुद्धि आवश्यक है। आयें शरीर शुध्दि स्वास्थ्य संवर्धन प्राकृतिक आरोग्य शिविर में भाग लें और सम्पूर्ण शरीर को शुध्द बनाये।
शिविर के उपचार – पंचगव्य उपचार , नस्यपुरन उपचार , कल्प उपचार, अग्निहोत्र उपचार , आहार उपचार , जल उपचार , मिट्टी उपचार , स्टीमबाथ उपचार, योग निंद्रा, योग उपचार , जलनेती , शंखप्रक्षालन , वमन(कुंजल) , आध्यात्मिक चिकित्सा , ध्यान चिकित्सा आदि
पुरुषो एवं महिलाओं की अलग अलग उपचार की व्यवस्थाए है।
(1) पुरुष अपने साथ एक थैले में लेकर आये- दो छोटी नेपकिन, 1 बेडशीट(योगामेट), एक बड़ा टाबिल, लोअर-टीशर्ट, अंडरगारमेंट्स,
1 पॉसपोर्ट साइज फोटो,1-1 चम्मच – गिलास, एक लीटर पानी बाटल जरूर साथ लाये ।
(2) महिलाएं अपने साथ एक थैले में लाये -दो छोटी नैपकिन, 1बेडशीट(योगा मेट),एक बड़ा टाबिल,सलवार सूट,अंडर गारमेंट्स, 1पॉसपोर्ट फोटो, 1 चम्मच – गिलास, एक लीटर पानी बाटल जरूर साथ लायें ।
मात्र तीन माह में एक बार शिविर करने से सभी प्रकार के रोगों से स्थाई मुक्ति । शरीर के आन्तरिक अंग लीवर , किडनी , रक्त , आतों , हृदय , फेफड़ो की पूरी तरह से सफाई , मन तनाव रहित हो जाता है एवं आन्तिरिक आनन्द ,करुणा , दया ,ममता ,उत्साह , उमंग आदि गुणों में अद्वितीय व्रद्धि होती हैं।
नोट- शिविर में दिये गये दिशा निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन ही आपको स्वस्थ करने में सहायक होगा ।
शुल्क – प्रति व्यक्ति – ₹2500/- , पति-पत्नी – ₹4000/-
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें – अवधेश जी (गायत्री परिवार) – 9926361358 , विवेक खासकलम – 6263969963 , अनुज ममार– 9424720721, शैलेन्द्र शर्मा – 9407559999, दीपक कौरव– 9926649119, मनोज लुनावत– 9131662590, प्रवीण कोरव– 8989433733, वैभव नेमा– 8871160536, राजा जैन चश्मा वाले – 9826805303 , अमित श्रीवास्तव –9074444113 , तीरथ श्रीवास्तव – 9340570177, आयुष मंडलोई -9752468057, समीरज जैन (मोंटी)- 7000860161, चन्दन विश्वकर्मा – 8989581558 तथा प्रेस परिषद करेली के सभी सदस्यों से सम्पर्क कर सकते है । करेली नगर का प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन करेली प्रेस परिषद ने नगरवासियों से अपील की है कि इस आरोग्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now