Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मौसेरी बहन को मारने पर….

मौसेरी बहन को मारने पर मासूम की हत्या

बलरामपुर में सगे मौसा ने आठ साल की बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर हत्यारा भी परिजनों व पुलिस के साथ बच्ची की तलाश करता रहा।

घटना लखनऊ के बलरामपुर की है बताया गया की सगे मौसा ने ही आठ साल की मासूम सिया की हत्याकर शव नहर बालागंज से गेंदापुर मार्ग के किनारे स्थित तालाब के पास फेंक दिया। बृहस्पतिवार को सिया अपने मौसा की बेटी के साथ खेलने गए थी। बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी माँ ने खोजबीन शुरू कर दी। सिया की फोटो के साथ पर्चे भी बांटे गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात सिया का शव बरामद कर हत्या करने के जुर्म में मृतक के मौसा करन सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन मुंबई न्यू सोनिया कालोनी के अनिरूद्व तिवारी की पत्नी मीनू तिवारी रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन के घर बेटी के साथ आईं थीं। तबीयत खराब होने के चलते अभी वापस नहीं जा सकीं थीं। शहर के गदरहवा मजार के पीछे रहने वाली अपनी बहन माधुरी सोनी के साथ ही रह रहीं थीं।
मीनू का कहना है कि उसकी बेटी सिया अपने मौसा करन सोनी की बेटी के साथ खेलने घर से बाहर गई थी। वह वापस नहीं लौटी तो उसने खोजबीन की पता न चलने पर थाने में सूचना दी थी। मीनू की लापता हुई बेटी की खोज उसकी बहन का पति करन भी कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस को नहर बालागंज के पास तालाब के किनारे एक आठ साल की मासूम का शव मिला। पुलिस ने मीनू को बुलाकर शनाख्त करायी। पुलिस शुक्रवार की पूरी रात बच्ची की खोजबीन करती रही।
पुलिस को करन सोनी पर शक हुआ क्योंकि जिस दिन सिया लापता हुई थी उस दिन रात में उसे मौसा के साथ कुछ लोगों ने देखा था। इसके आधार पर पुलिस ने करन सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का राज उजागर हो गया।

पुलिस के मुताबिक करन ने बताया कि सिया अक्सर उसकी बेटी को मारती थी एक बार चेहरे पर मार दिया तो उसके गाल पर नाखून के निशान बन गए। यही नहीं इससे उसके चेहरे पर संक्रमण भी हो गया था। इससे वह सिया से काफी नाराज था। उस दिन उसने ठान लिया था कि उसकी हत्या कर देगा।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार का कहना है कि आठ वर्षीय सिया की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। छानबीन में सिया का शव तालाब के पास से बरामद हुआ था। जांच में उसका मौसा करन ही हत्या का दोषी पाया गया। उसे गिरफ्तर कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Share
Now