। जिसके मायके वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है । उक्त सूचना पर मै प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचा तो मृतका सोमवती पत्नी बालजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना कैन्ट जिला बरेली उम्र करीब 30 वर्ष की मृत्यु के सम्बन्ध मे मृतका के पति बालजीत पुत्र स्व0 रामचरन कश्यप उम्र करीब 35 वर्ष से जानकारी की बताया कि 27.07.2026 को रात्रि मे आटो चलाकर घर आया तो अपनी पत्नी को अपने छोटे भाई कृष्णपाल के साथ कमरे मे अवैध सम्बन्ध बनाते हुये पकड लिया था जिसके लिये दोनो ने माफी मांगी थी इसकी सूचना पत्नी के मायके मे सास चमेली पत्नी श्री लटूरी सिंह निवासी करगैना थाना सुभाषनगर जिला बरेली व ससुर लटूरी सिंह को दी थी और घर आने को कहा था । मृतका के मायके वाले अगले दिन घर आये और कहासुनी होने के पश्चात सोमवती को अपने साथ ले जाने से मना कर चले गये थे । आज दिनांक 29.07.2026 को सुबह 07.30 बजे करीब पत्नी ने नाश्ता खिलाया उसके बाद ऑटो लेकर चला गया था । समय 10.00 बजे चाचा राजेन्द्र ने खबर दी की तुम्हारी पत्नी बेसुध हालत मे कमरे मे फर्श पर लेटी है । घर पर परिजनो ने बताया कि बिजली का तार पकडकर आत्महत्या कर ली है । जिसकी सूचना समय 11.00 बजे ससुर लटूरी सिंह को दे दी थी । ससुर लटूरी सिंह ने आरोप लगाते हुये तहरीर दी है कि मेरी बेटी के विवाह को 12 वर्ष हो चुके है जिसके तीन बच्चे है । मेरी बेटी पर अवैध सम्बन्धो के शक के चलते उसके पति बालजीत ने मार दिया है और बालजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाना चाहते है । मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर पंचायतनामा की कार्यवाही करायी जा रही है तथा पीएम पैनल से कराने तथा वीडियोग्राफी करने के लिये रिपोर्ट भेजी जा रही है । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है । प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है किन्तु परिजनो के कहे जाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।






