Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

इंदौर सहित कई सट्टा बाजार से इंडिया गठबंधन को राहत… की बड़ी भविष्यवाणी, सिर्फ इतने सीटों पर सिमटी BJP..

  • हाइलाइट्स
  • फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार बीजेपी को 300 सीट मिलने का अनुमान
  • पंटरों के अनुसार कांग्रेस को 100 से 11 2 सीटों पर ही मिल सकती है जीत
  • यूपी में कम वोटिंग के बावजूद बीजेपी को 80 में से 62-64 सीट का अनुमान

इंदौर के सट्टा मार्केट ने लोकसभा चुनाव 2024 की जीत को लेकर भविष्यवाणी की है। Indore Satta Bazar के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा 64-66 सीटें जीत सकती हैं। वहीं, गठबंधन को 14 से 16 सीटें मिल सकती हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी की 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी भाजपा पिछले वाला रिकॉर्ड दोहराने जा रही है।,यूपी की कुछ ऐसी हॉट सीटें हैं, जो सट्टा बाजारों में चर्चा में हैं।

इनमें मुख्य रूप से लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, केसरगंज, घोसी, गौतमबुद्धनगर,सहारनपुर, मेरठ, नगीना और मुजफ्फरनगर की सीटे हैं। इसकी वजह ये है कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।

अमेठी से स्मृति इरानी चुनाव लड़ रही हैं तो सुल्तानपुर से मेनका गांधी मैदान में हैं। रायबरेली सीट पर राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं तो सहारनपुर से इमरान मसूद, मेरठ से अरुण गोविल और नगीना सीट से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर चुनाव मैदान में उतरे हैं। यही कारण है कि इन सीटों पर देश ही नहीं सट्टा बाजारों की भी नजर है। अब इन सीटों पर हुए पुनः सर्वे के बाद बदले हुए अनुमान जारी किए जा रहे हैं।


इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी
इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए 28 (भाजपा 260), इंडिया गठबंधन 180(कांग्रेस 94) सीटें जीत सकती हैं। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक भाजपा गुजरात में 24-25 सीटें, राजस्थान में 24-25 सीटें, दिल्ली में 6-7 सीटें, पंजाब में 2 सीटें, तमिलनाडू में 3-4 सीटें जीत सकती है।

पालनपुर सट्टा बाजार : यहां एनडीए को 247 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. INDIA गठबंधन को 225 सीटें और भाजपा को 216 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस को 112 सीटें मिल सकती हैं.

करनाल सट्टा बाजार : एनडीए को 263 सीटें मिलने का अनुमान, जबकि भाजपा को 235 सीटें मिल सकती हैं. INDIA की कुल सीटों की संख्या 231, जबकि कांग्रेस को 108 सीटें मिल सकती हैं.

बेलगाम सट्टा बाजार : एनडीए को 265 सीटें मिलेंगी, इंडिया को 230 सीटें मिलने का अनुमान है. भाजपा को 223 सीटें तो कांग्रेस को 120 सीटें मिलने का अनुमान है.

कोलकाता सट्टा बाजार : अनुमान है कि एनडीए को 261 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया के खाते में 228 सीटें आ सकती हैं. भाजपा को 218 सीटें जीतने की उम्मीद है, कांग्रेस को 128 सीटें मिलने का अनुमान है.

विजयवाड़ा सट्टा बाजार : एनडीए को 251 सीटें मिलने का अनुमान है, इंडिया गठबंधन कुल 237 सीटें जीत सकता है. भाजपा को 224 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस को 121 सीटें मिल सकती हैं

अहमदाबाद चोखा बाजार : एनडीए को 270 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि बीजेपी को अपना 241 सीटें मिल सकती हैं. इंडिया को 193 सीटें तो वहीं कांग्रेस पार्टी को 104 सीटें मिलने का अनुमान.

सूरत मघोबी : यहां एनडीए को 282 सीटों के साथ आगे रहने का अनुमान है. भाजपा 247 सीटों के साथ बड़ी पार्टी बन सकती है. इंडिया को 186 सीटें मिलने का अनुमान है और कांग्रेस पार्टी के खाते में 96 सीटें आ सकती हैं.

बोहरी सट्टा बाजार : एनडीए को 255 सीटें मिलने का अनुमान है, भाजपा को 227 सीटें मिलने का अनुमान है, इंडिया को 212 सीटें मिलने का अनुमान है और कांग्रेस को 115 सीटें मिल सकती हैं.

Share
Now