Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

भारत का सूर्य मिशन आदित्य-एल-1 लाॅचिंग की उल्टी गिनती शुरू……

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत सूर्य मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च करने के लिए तैयार है।

इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि आदित्य- के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती आज से शुरू हो जाएगी। इस बीच भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान के इस सूर्य मिशन को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है।

आदित्य-एल1 के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुक्रवार को शुरू होगी। इसके बाद दो सितंबर को सुबह 11.50 बजे यह मिशन आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 

इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर दर्शक आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना दूरस्थ अवलोकन और एल-1 सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए बनाया गया है।

मिशन से क्या फायदा होगा—-


इसरो के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे करीब मौजूद तारा है। यह तारों के अध्ययन में हमारी सबसे ज्यादा मदद कर सकता है। हमारी पृथ्वी से सूर्य करीब 15 करोड़ किमी दूर है।

आदित्य एल1 वैसे तो इस दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय कर रहा है, लेकिन इतनी सी दूरी तय करके भी यह सूर्य के बारे में हमें ऐसी कई जानकारियां देगा, जो पृथ्वी से पता करना संभव नहीं होता। 

भारतीय ताराभौतिकी संस्थान ने बताया। यह सूर्य के कोरोना और उत्सर्जन में बदलावों का अध्ययन करेगा।

यह सूर्य के फोटोस्फीयर और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरें लेगा। यह निकट-पराबैंगनी श्रेणी की तस्वीरें होंगी, यह रोशनी लगभग अदृश्य होती है।

मैग्नेटोमीटर : इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम्स प्रयोगशाला ने बनाया। यह एल1 कक्षा के आसपास अंतर-ग्रहीय चुंबकीय क्षेत्र को मापेगा।

Share
Now