ग्लोकल विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया

ग्लोकल विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव मे नेहा, इशिता, आरना और शाहबाज ने जीता लोकनृत्य एवं लोक परिधान प्रतियोगित

सहारनपुर स्थित ग्लोकल विश्वविद्यालय के सभागार में एक भव्य भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी के. भारती ने बताया कि नई शिक्षा नीति के
अवलोक मे एवं ‘भाषा अनेक, भाव एक’ थीम के साथ 28 सितम्बर से 11 दिसम्बर तक 75 दिनों के लिए ‘भारतीय भाषा उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुभारंभ ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. एस के शर्मा, प्रतिकुलपति प्रोफ़ेसर डॉ. पी.के. मिश्रा, डॉ. रेशमा ताहिर एवं
डॉ. वरसा देवा के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से डी.एस.डब्लू स्वर्णिमा सिंह एवं मोहम्मद वसीम ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने विभिन्न भारतीय राज्यों के स्थानीय परिधान में स्थानीय भाषाओं के लोक गीत में लोकनृत्य प्रस्तुत किए।
लोकनृत्य प्रतियोगिता में
नेहा को प्रथम, इशिता को द्वितीय एवं
दीपिका और भूमिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए।
रीजनल अटायर प्रतियोगिता में
आरना को प्रथम, शाहबाज को द्वितीय एवं अकिफ और स्वेता यादव को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित दिया गया।
अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Share
Now