Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

1से 7 नवंबर तक मुंबई में भारतीय सेना करेगी अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन..

रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण 1 से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

यह रैली कलिना में मुंबई यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण 1-7 नवंबर 2023 तक मुंबई यूनिवर्सिटी ग्राउंड, कलिना, सांताक्रूज़ ईस्ट, मुंबई उपनगरीय में निर्धारित है।

इससे पहले अप्रैल 2023 में आयोजित ऑनलाइन सीईई के शॉर्टलिस्ट। सेना भर्ती कार्यालय के तहत यह भर्ती रैली महाराष्ट्र के आठ जिलों – मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, ठाणे, नासिक, धुले, पालघर, रायगढ़ और नंदुरबार को कवर करते हैं।

वही वकेंद्र ने पिछले साल 14 जून को थल सेना, नौसेना और वायु सेना में 17 से साढ़े 21 वर्ष की आयु के युवाओं की भर्ती के लिए महत्वाकांक्षी अग्निपथ योजना को शुरू किया था, जो मोटे तौर पर चार साल के शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है।भर्ती होने वालों को अग्निवीर के नाम से जाना जाता है।

योजना के अनुसार सेवा के दौरान अगर कोई अग्निवीर वीरगति को प्राप्त हो जाता है तो उसके परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि मिलेगी।

साथ ही अग्निवीर की बची हुई सेवा की सैलरी परिवार को मिलेगी। वहीं अगर कोई अग्निवीर सेवा के दौरान अपंग हो जाता है तो उसे 44 लाख की राशि दी जाएगी और बाकी बची सेवा की सैलरी भी मिलेगी।

Share
Now