एशियाई खेलो में भारत की सेंचुरी 100 वें पदक के साथ रचा इतिहास…

चीन में आयोजित 2023 19वें एशियाई खेल में चीनी ताइपे को हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 100 वें पदक के साथ इतिहास रच दिया।

जिसके बाद भारत ने पदक तालिका में सेंचुरी को पार कर नया कीर्तिमान रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत को “महत्वपूर्ण” उपलब्धि बताते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की ।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत का जश्न मनाने की बात कहते हुए एथलीटों को बधाई दी है। इसे “भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि” बताते हुए मोदी ने ट्विटर पर लिखा,– भारत के लोग रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों के एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि भारत ने अब तक 25 स्वर्ण पदक, 35 रजत पदक और 40 कांस्य पदक जीते हैं। भारत ने कुश्ती, तीरंदाजी (रिकर्व), हॉकी, सेपकटकरा और ब्रिज में पदक जीते।

वही भारत ने 2018 में जकार्ता में पिछले संस्करण में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 70 पदकों को बड़े अंतर से हराया। यह केवल दूसरी बार है जब भारत ने तीन अंतरराष्ट्रीय खेलों – ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में से किसी में 100 से अधिक पदक जीते हैं।

Share
Now