नए साल 2025 में झारखंड के 9 IPS अफसरों का प्रमोशन 3 बने IG, 6 को बनाया गया DIG..

हेमंत सोरेन सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों को नए साल पर तोहफा दिया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, 3 आईपीएस अफसरों को IG और 6 को DIG बनाया गया है।


इन अधिकारियों के कंधों पर प्रदेश के एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी जिम्मेदारी होगी..


हेमंत सरकार ने मंगलवार को तीन आईपीएस अधिकारियों को आईजी और छह को डीआईजी रैंक में प्रमोट किया है। अब इन अधिकारियों के कंधों पर प्रदेश के एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी जिम्मेदारी होगी, सूत्रों के आधार पर,प्रमोशन पाने वाले सभी अधिकारी आईपीएस हैं। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रोन्नति के बाद एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं हजारीबाग डीआईजी सुनील भास्कर को पलामू आईजी बनाया गया है। जैप के डीआईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को मानवाधिकार में आईजी बनाया गया है। इनके अलावा भी कई अन्य आईपीएस अफसरों को भी प्रमोशन दिया गया है। अब इन आईपीएस अफसरों को प्रदेश के प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिलेगा।झारखंड की हेमंत सरकार की अधिसूचना के आधार पर, राजधानी रांची के एसएसपी और देवघर एसपी को प्रोन्नति देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को डीआईजी के रूप में प्रमोट किया है, लेकिन उन्हें तैनाती तक देवघर एसपी के पद को डीआईजी रैंक में उत्क्रमित किया गया है।


रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बनाए गए हैं। उनके प्रमोशन के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है..

खबरों की माने तो इसके अलावा, इसके अलावा रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बनाए गए हैं। उनकी प्रोन्नति के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है। इनके अलावा भी कई अन्य अफसरों को प्रमोट किया गया है, रांची डीआईजी और एसएसपी को भी मिली प्रोन्नति
झारखंड सरकार की अधिसूचना के आधार पर, प्रदेश की हेमंत सरकार ने रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रमोशन के बाद उन्हें एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बनाए गए हैं। उनके प्रमोशन के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है। वहीं डीआईजी रैंक में प्रोन्नत होने वाले अन्य चार आईपीएस अधिकारियों में चंदन झा को एसआईबी, प्रियदर्शी आलोक को रेल, अनुरंजन किस्पोट्टा को स्पेशल ब्रांच और अंबर लकड़ा को दुमका का डीआईजी बनाया गया है। इसके साथ ही झारखंड के कुल 9 IPS अधिकारियों को वरीयता के आधार पर प्रमोट किया गया है। रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा

Share
Now