26 मार्च को ऋषिकेश में प्रस्तावित मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर लगाए गए फ्लैक्स, होर्डिंग्स व बैनर हटाए जाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने नगर आयुक्त का पुतला फूंका। इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना ने कहा कि 26 मार्च को सूबे के मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का ऋषिकेश विधानसभा में कार्यक्रम तय है। जिसके लिए शहर में उनके स्वागत के लिए कार्यकर्त्ताओं ने फ्लेक्स, होर्डिंग लगाए थे।
उन्होंने प्रचार सामग्री हटाने के विरोध में नगर आयुक्त का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने वालों में विजय जुगरान, अनुराग पायल, जगावर सिंह, मनोज राणा, रंजीत सिंह, सुशील कुमार, रोहित सोनी, अनिकेत गैरोला, रोहित कुमार, रवी कुमार गेल, मनीष मौर्य, अमन पांडेय, गोपाल चंदेल, ऋषन जैन, अमन कुमार, गौरव सोनी आदि मौजूद थे।
नगर आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग को भेजा ज्ञापन
मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर लगाए गए होर्डिंग, बैनर हटाए जाने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने ऋषिकेश तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग को हटाया जाना पूरी तरह से अनुशासनहीनता है। उन्होंने नगर आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद सुंदरी कंडवाल, चेतन चौहान, राम अवतारी, शारदा देवी, प्रभाकर शर्मा, रीना शर्मा, संजीव पाल, आदि शामिल थे।