Home / Updates / लूर गांव में ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश का चेला ही निकला चोर…..

लूर गांव में ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश का चेला ही निकला चोर…..

पुलिस ने ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर में मठाधीश के निज निवास से हुई 15 से 20 लाख की चोरी का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

चोरी मंदिर के ही चेले शंकरगिरी उर्फ कानाराम देवासी ने की थी।

चोरी के बाद आरोपी ने साधु का भेष बदलकर पेंट-शार्ट व “अन्ना लुक” अपनाया।

पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने एक 1 हजार किलोमीटर तक का सफर तय कर लिया

चोर–पुलिस का खेल भी 1 हजार किमी तक चलता रहा, आखिरकार पुलिस ने अरावली की पहाड़ी क्षेत्र से शातिर को दबोच लिया

आरोपी ने चोरी की रकम से मोबाइल खरीदे, कार और होटलों में मौज-मस्ती की।

सीओ शंकरलाल मंसुरिया और थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को एक माह की तकनीकी ट्रैकिंग व गुप्त सूचना के बाद रामसीन पुलिस को सफलता मिल ही गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है जहां से उसे PC रिमांड पर भेजा गया है।

[post-views]
Share
Now