अयोध्या में मस्जिद की नीव रखेंगे काबा के इमाम! ताजमहल से भी खूबसूरत होगी मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी ……

अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद की नींव मक्का के इमाम या इमाम-ए-हरम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस के हाथों रखी जाएगी। इस मस्जिद को अयोध्या 25 किमी दूर धन्नीपुर गांव में किया जा रहा है। मस्जिद की जमीन को उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मुसलमानों को दिया था। अयोध्या में बनने वाली इस मस्जिद का नाम मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला होगा। मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष मुंबई स्थित भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने कहा कि अयोध्या में नई मस्जिद भारत में सबसे बड़ी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी, जो 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी होगी। ऐसे में जानें इमाम-ए-हरम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस के बारे में, जो अयोध्या में मस्जिद की नींव रखेंगे।

कौन हैं मक्का के इमाम

इमाम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस का पूरा नाम अब्दुल रहमान इब्न अब्दुल अजीज अल-सुदैस है। उनका जन्म 1961 में सऊदी अरब के कासिम शहर में हुआ था। मक्का में मस्जिद अल हरम के मुख्य इमाम और खतीब होने के अलावा, वह दो पवित्र मस्जिदों के मामलों के लिए जनरल प्रेसीडेंसी के अध्यक्ष भी हैं। 12 साल की छोटी उम्र में, अल सुदैस ने पवित्र कुरान को याद कर लिया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अल मुथाना बिन हरिथ एलीमेंट्री स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 1979 में बहुत ही अच्छे ग्रेड के साथ ग्रेजुएशन किया था।

Share
Now