घर में विस्फोट: मकान में बड़ा विस्फोट 06 लोगों की मौत! शवों के उड़ गए चिथड़े ……

बुलंदशहर में एक मकान में ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। ​​​बताया जा रहा है कि मकान खेतों के बीच में बना था। इसमें केमिकल बनाया जा रहा था। धमाके की वजह सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। भारी फोर्स के साथ मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थीं। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में हुई है।

मकान मालिक ने कहा- 4 महीने से मकान में रह रहे थे
ब्लास्ट मामले में मकान मालिक सतीश कुमार ने कहा, मैंने अपना मकान किराए पर दिया था। वहां सर्फ बनाने का काम चलता था। कास्टिक और तेजाब को मिलाकर बनाया जाता था सर्फ। मुझे नहीं पता कि ब्लास्ट कैसे हुआ। मैंने नवंबर 2022 में मकान 2000 रुपए महीने पर किराए पर दिया था।

महिला का केवल सिर मिला, धड़ की तलाश जारी
हादसे में मारे गए छह लोगों में 3 हिंदू लड़के अभिषेक (20), चंद्रपाल और विनोद हैं। उनके साथ मुस्लिम रईस जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। रईस के साथ में एक 5 वर्ष का बच्चा आहद भी था। वहीं, एक महिला का सिर भी बरामद हुआ है। उसके धड़ को खोजा जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सुबूत
स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मैके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से ड्रम के अंदर रखे हुए केमिलनुमा पदार्थ, सिलेंडर और आसपास बिखरी हुई वस्तुओं के तथ्य जुटाए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि या तो सिलेंडर में ब्लास्ट होने से धमका हुआ है। या केमिकल का कुछ काम करते हुए रिएक्शन हुआ। जिससे आग लगी और सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया।

दूसरे खेतों में मिले शवों के टुकड़े
हादसे में मरने वालों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं। उनके शरीर के टुकड़े दूर तक जाकर गिरे हैं। आस-पास के लोगों का कहना है कि उनको दूर से धुआं उठता दिखा था। बहुत तेज से आवाज भी सुनाई दी थी। इसके बाद कोई गाड़ी से तो कोई दौड़कर मौके पर पहुंचा। धमाके की वजह से हमारे घर हिल गए। जो घर थोड़ा पास के थे, वहां के तो कांच की खिड़कियां टूट गईं हैं।

Share
Now