Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

गृह मंत्रालय ने लिए ऐतिहासिक फैसला, CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को दी मंजूरी….

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा’ महिलाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय ने आज एक ऐताहासिक फैसले पर अपनी अपनी हामी भर दी है.

रिजर्व बटालियन में 1025 महिला जवान होंगी

यह राष्ट्र को सशक्त और बेहतर बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने 1 हजार से अधिक कर्मियों वाली पहली ऑल वुमेन बटालियन तैयार करने को मंजूरी और अन्य संस्थाओं में भागीदारी के लिए CISF जवानों की ड्यूटी की बढ़ती जरूरत के मद्देनजर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस बटालियन को पहले से स्वीकृत 2 लाख कर्मियों के बल से तैयार किया जाएगा। रिजर्व बटालियन में 1025 महिला जवान होंगी। इस बटालियन की अगवाई वरिष्ठ कमांडेंट लेवल का अधिकारी करेगा। देश में भागीदारी के लिए महिलाओं के लिए पसंदीदा विकल्प है, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए CISF एक हमेशा से पसंदीदा विकल्प रहा है,

देश भर की अधिक महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को CISF में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा

बताते चले जो वर्तमान में बल का 7% से अधिक है। महिला बटालियन के जुड़ने से देश भर की अधिक महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को CISF में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे CISF में महिलाओं को एक नई पहचान मिलेगी। साथी महिलाओं के लिए उत्साहवर्धक का कार्य करेगा,CISF हेडक्वार्टर ने नई बटालियन के लिए जल्द भर्ती, ट्रेनिंग और स्थान के चयन की परिक्रिया शुरू कर दी हैं। प्रशिक्षण और विशेष रूप से एक उत्कृष्ट बटालियन बनाने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है जो वीआईपी सुरक्षा में कमांडो के रूप में बहुविध भूमिका निभाने में सक्षम हो और साथ ही हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो रेल ड्यूटी की सुरक्षा भी कर सके। 53वें CISF दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश के अनुसरण में बल में सभी महिला बटालियनों के निर्माण का प्रस्ताव शुरू करने की योजना बनाई गई थी,जो महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प होगा!

रिपोर्ट:-अमित कुमार सिन्हा

Share
Now