Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हिमाचल प्रदेश की नन्ही परी शिव्या ने बनाया विश्व कीर्तिमान सिर्फ 1:45 मिनट में पहचाने 40 देशों के झंडे..

हिमाचल अन्द्रेवठी गांव की शिव्या बालनाटाह ने 1 साल 11 माह 20 दिन की उम्र में 1:45 मिनट में 40 देशों के झंडों और उनकी राजधानियों की पहचान कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है


बाल दिवस के अवसर पर विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है…


बालनाटाह ने मात्र 1 साल, 11 महीने और 20 दिन की उम्र में बाल दिवस के अवसर पर विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के अन्द्रेवठी गांव की शिव्या बालनाटाह ने 40 देशों के झंडों और उनकी राजधानियों की पहचान कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। असाधारण उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से मान्यता दी गई है।बताते चलें, इस उपलब्धि के लिए शिव्या को 12 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में सम्मानित किया गया।

इस नन्ही सी परी इसके नाम कई उपलब्धि दर्ज हैं..


शिव्या की जिज्ञासा और तेज दिमाग को देखते और पहचानते हुए उसके माता-पिता ने झंडों और राजधानियों की दुनिया से उसे अवगत कराया।
बताते चलें, इस नन्ही सी परी इसके नाम कई उपलब्धि दर्ज हैं,शिव्या की यह पहली उपलब्धि नहीं है। इस साल की शुरुआत में 1 साल 6 माह की आयु में शिव्या ने आकृतियों, वस्तुओं, जानवरों और मानवीय भावनाओं की पहचान कर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। इसके लिए शिव्या को आईबीआर अचीवर खिताब से सम्मानित भी किया गया था। शिव्या की असाधारण उपलब्धि से दादा रविकांत, पिता अभय और माता आकांक्षा जो काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा

Share
Now