केदारनाथ धाम के लिए अब होगा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन…

कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से शुरू हुआ है।बाबा केदार के दर्शन के लिए हेली सेवा फुल चल रही है। जिससे ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। अब तक 11 हजार से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा से केदारनाथ पहुंच कर दर्शन किए हैं। छह अक्तूबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।इस बार कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से शुरू हुआ है। त्योहार सीजन में केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। जिससे हेली सेवा भी फुल चल रही है। वहीं सात हेली ऑपरेटर कंपनियों की माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित की जा रही है।

रिपोर्ट- सोनिया दानू

Share
Now