Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट,40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवाएं, सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्देश जारी…….

शुक्रवार को देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में आज तेज हवाएं चलेंगी।

वही मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अभी तक लगभग मुंबई के सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में आज 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीएमसी का कहना है कि अरब सागर में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

और बीएमसी ने गुरुवार को ही मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार भारी बारिश का अनुमान है।

Share
Now