Home / News / हश्मत सर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन !

हश्मत सर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन !

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

प्रतिष्ठित हश्मत सर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़ 10/12/2025 राजकीय खेल संकुल, झालावाड़ में हुआ।
बास्केटबॉल के दिग्गज हश्मत सर की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल भावना को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।
राजकीय खेल संकुल में हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ रहे विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण रहे ,और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया,
प्रतियोगिता संयोजक अबीर खान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच झालावाड़ और कोटा के मध्य खेला गया जिसमें कोटा की टीम ने 101 बास्केट की झालावाड़ ने 95 बास्केट की और ये मुकाबला कोटा ने 6 प्वाइंट से जीत लिया , समापन पर सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मान किया , जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल , पार्षद इनाम जफर, जिला क्रिकेट संघ के सचिव फारुक अहमद, फिजिकल डिप्टी जयपाल यादव , अलीम बैग, सुभाष सोनी, शोयब आसफी, लेसिया स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे , अंत में जिला कलेक्टर का उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सफल आयोजन के लिए आयोजनकर्ता को बधाई दी

Tagged:
[post-views]
Share
Now