प्रदेश के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।
इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
आपको बता दें केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले यात्री एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं।