Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

गोण्डा पुलिस ने दोहरे हत्याकाण्ड के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल भी बरामद…..

थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत बेलभरिया के रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति जाकिर पुत्र मो0 सत्तार उम्र लगभग 75 वर्ष व ननका पत्नी जाकिर उम्र लगभग 70 वर्ष की हत्या कर दी गयी थी। मृतक दम्पति के पुत्र नासिर रजा पुत्र जाकिर नि0 बेलभरिया, थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना इटियाथोक में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की गयी थी तथा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर थानाध्यक्ष इटियाथोक को निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा आज दिनांक 15.07.2022 को सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर दोहरे हत्याकाण्ड के आरोपी अभियुक्तों-01. मो0 इसरार उर्फ कल्लू, 02.शौकत अली को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही से आलाकत्ल (चारपाई की पाटी) बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

  1. मो0 इसरार उर्फ कल्लू पुत्र रज्जाक उर्फ झिनकान नि0 बेलभरिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
  2. शौकत अली पुत्र अब्दुल सत्तार नि0 बेलभरिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः-

  1. मु0अ0सं0-217/22, धारा 302 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01 01 अदद चारपाई की पाटी (आलाकत्ल)

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
थानाध्यक्ष इटियाथोक करूणाकर पाण्डेय मय टीम।

Share
Now