Home / Events / बाजार में उथल-पुथल के बीच चमका गोल्ड, 2026 में बढ़ रही है इसकी डिमांड…..

बाजार में उथल-पुथल के बीच चमका गोल्ड, 2026 में बढ़ रही है इसकी डिमांड…..

साल 2026 के निवेश में बड़ा बदलाव आया है। वैश्विक तनाव ,ईरान युद्ध , तेल संकट और बढ़ती महंगाई के चलते लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में शेयर बाजार में निवेश तेजी से बढ़ा था, लेकिन इस साल सोना सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला एसेट क्लास बनकर उभरा है। युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच गोल्ड ने एक बार फिर “सेफ हेवन” यानी सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वैश्विक अस्थिरता के चलते निवेशक अब तेज रिटर्न की बजाय पूंजी की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार की अस्थिरता से बचने के लिए अब गोल्ड कई निवेशकों के पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

इस साल सोना सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला एसेट क्लास बनकर उभरा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 2026 की शुरुआत से अब तक गोल्ड ने करीब 11.7% रिटर्न दिया है और वैश्विक अनिश्चितता के बीच यह सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प साबित हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जब रियल एस्टेट में उतार-चढ़ाव रहा, तब गोल्ड ने निवेशकों को स्थिर रिटर्न और पूंजी सुरक्षा दोनों दी। । विशेषज्ञों के मुताबिक भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों में संभावित बदलाव के चलते आगे भी गोल्ड में निवेश मांग बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में और तेजी आने की संभावना है।

रियल एस्टेट में 2026 में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।साथ ही पहली तिमाही में प्रमुख शहरों में प्रॉपर्टी कीमतों में करीब 14% की बढ़ोतरी हुई, जबकि रियल एस्टेट सेक्टर में 5.1 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश दर्ज किया गया।वहीं, आरबीआई गवर्नर ने चेतावनी दी है कि तेल-गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन बाधाओं से महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। साथ ही रूस ने बजट घाटे को पूरा करने के लिए करीब 22,000 किलो सोना बेचा है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बड़ा असर देखने की संभावना है।

रिपोर्ट – किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now