Home / Updates / Glocal univercity मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन…

Glocal univercity मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन…

ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर में माननीय अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन के संरक्षण कुलपति प्रोफेसर जॉन फिन्बे की प्रेरणा और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की अनुप्रेरणा से राष्ट्रीय सेवा योजना और छात्र कल्याण अधिष्ठाता टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर फातिमा परवीन आक़िल के संयोजन में हुआ। वाद-विवाद का विषय “तकनीकी महिलाओं को सुरक्षित बनाती है” रहा। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। आयोजन के निर्णायक मंडल में डॉ रेशमा ताहिर, डॉ इरशाद और असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी लांबा रही। समापन के अवसर पर छात्र कल्याण अध्यक्षता प्रोफेसर शोभा त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीक महिलाओं की सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम बन गई है। मोबाइल एप्लिकेशन, जीपीएस ट्रैकिंग, स्मार्ट वॉच, और इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम जैसे नवाचारों ने महिलाओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा दोनों प्रदान किए हैं। अब कोई भी महिला अकेले सफर करते समय मात्र एक क्लिक से अपने परिवार या पुलिस को अपनी लोकेशन भेज सकती है।

सुरक्षा ऐप जैसे “112 इंडिया”, “हिम्मत”, और “माय सेफ़्टीपिन” ने महिलाओं को हर समय सुरक्षित रहने की शक्ति दी है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से महिलाएँ अपने अनुभव साझा कर समाज में जागरूकता फैला रही हैं। इस प्रकार तकनीक ने न केवल महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में एक नया मार्ग भी प्रदान किया है। प्रतियोगिता में टीम ए विजेता टीम रही। जिसके सहभागी थे अफसा वंशिका फैसल अलीना वासी और महक। छात्र कोऑर्डिनेटर में हमना साक्षी ,खुशी और फ़ायज़ा ने सहयोग किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और सभी विभाग के छात्र उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now